हल्द्वानी में गरीबों के हक के सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने कमलुवागांजा और हल्द्वानी मंडी स्थित खाद्यान्न गोदामों पर अचानक छापेमारी की। जांच के दौरान हल्द्वानी मंडी स्थित राज्य भंडारण गोदाम से लिए गए चावल के दो सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे और फेल पाए गए। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित ठेकेदारों, सप्लायरों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।
#Haldwani #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #RationScam #GovernmentRation #FoodQuality #FoodSafety #RationDistribution #PublicDistributionSystem #DistrictAdministration #LalitMohanRayal #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 23, 2026