बिंदकी: जोनिहा कस्बे से घर के बाहर खड़ी बाइक हुई चोरी, पुलिस को दी गई सूचना पर शुरू हुई जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जोनिहा कस्बे में गुरुवार तथा शुक्रवार की मध्य रात को अनिल कुमार गुप्ता पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार गुप्ता की बाइक उनके घर के बाहर खड़ी थी। अज्ञात चोर बाइक का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ले गए। शुक्रवार की सुबह अनिल कुमार गुप्ता ने देखा की मौके पर बाइक नहीं है। उन्होंने शुक्रवार की सुबह लगभग 10:00 बजे पुलिस को सूचित किया।