बिंदकी: बिंदकी-जोनिहा मार्ग पर छीछा मोड़ के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से अज्ञात व्यक्ति की मौत, शव मोर्चरी हाउस भेजा गया
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा मार्ग में छीछा मोड़ के समीप गुरुवार व शुक्रवार की मध्य रात करीब 12:00 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे अज्ञात व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस फतेहपुर भेज दिया। पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।