बिंदकी: बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित भाकियू टिकैत के कार्यालय में विभिन्न समस्याओं को लेकर हुई यूनियन की बैठक
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के लंका रोड स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के कार्यालय में शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से यूनियन की एक बैठक हुई। जिसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। तहसील अध्यक्ष कप्तान सिंह ने कहा कि क्षेत्र की तमाम सड़के जर्जर है उन्हें बनवाने का काम किया जाए। आवारा मवेशियों के कारण फसलों का नुकसान हो रहा है बचाव की व्यवस्था की जाए।