Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image
image

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को दिलाई शपथ चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित हुआ कार्यक्रम पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई, समान भाव से कार्य करना प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी— कुलदीप सिंह पठानिया चंबा, जून 15 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला चंबा के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं के नव-निर्वाचित प्रधानों तथा उपप्रधानों को आज चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्पक्षता एवं ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई। कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाएं लोकतंत्र की मूलभूत इकाई हैं तथा पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी सभी वर्गों के लोगों के विकास और कल्याण के लिए समान भाव से कार्य करना है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि सभी नव-निर्वाचित प्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए ज़िला को विकासात्मक दृष्टि से आगे बढ़ाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पंचायतों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से विकास कार्यों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने साथ यह भी कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिलेगा ताकि ग्रामीण विकास को गति प्रदान की जा सके। विधायक नीरज नैय्यर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की गुणवत्ता तथा स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में वास्तविक विकास दिखाई दे। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान को प्राथमिकता दें तथा जनहित के कार्यों को निष्पक्षता के साथ आगे बढ़ाएं। विधायक डॉ. जनक राज, डी०एस० ठाकुर, अध्यक्ष ज़िला कृषि उपज एवं विपणन समिति ललित ठाकुर, अध्यक्ष हज समिति दिलदार अली वट्ट, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम एवं अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस समिति सुरजीत भरमौरी, महासचिव राज्य कांग्रेस समिति यशवंत खन्ना, राजीव कौशल, केवल सिंह ठाकुर, उपायुक्त (कार्यवाहक) अमित मैहरा, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे । यहां उल्लेखनीय यह भी है, ,,,,,, ज़िले में 7 विकास खंडों के अंतर्गत 319 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए 319 प्रधान तथा 319 उपप्रधान पदों सहित कुल 638 पदों के लिए मतदान आयोजित किया गया। ज़िले में 7 पंचायत समितियां, 135 पंचायत समिति वार्ड, 18 जिला परिषद वार्ड तथा 1791 ग्राम पंचायत वार्ड हैं। पंचायती राज संस्थाओं के कुल 2581 पदों के लिए 8000 वैध उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहे। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए लगभग 4000 कर्मचारियों तथा 990 पुलिस- होमगार्ड कर्मियों की तैनाती की गई थी। जिले में कुल 4,07,829 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें 2,06,570 पुरुष तथा 2,01,283 महिला मतदाता शामिल हैं। विकास खंडवार ग्राम पंचायतों की संख्या में भरमौर 31, भटियात 71, चंबा 47, मैहला 52, पांगी 19, सलूणी 46 तथा तीसा 53 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 4 प्रधान, 7 उपप्रधान, 1 पंचायत समिति सदस्य तथा 400 वार्ड सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस प्रकार कुल 412 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए हैं। सुनील पहाड़ी ✍️ Suneel Pahadi Pahadi News

Chamba, Chamba | Jun 15, 2026

MORE NEWS

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला, कहा अब कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे। Ajay Himachal News  Sukhvinder Singh Sukhu Kuldeep Singh Pathania #HimachalNews #chamba #ChambaNews Jai Singh

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य जय सिंह ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोला, कहा अब कार्यालयों का घेराव किया जाएगा और काले झंडे दिखाए जाएंगे। Ajay Himachal News Sukhvinder Singh Sukhu Kuldeep Singh Pathania #HimachalNews #chamba #ChambaNews Jai Singh

Chamba, Chamba | Jun 17, 2026

600 से अधिक छात्रों वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिमगिरि में पेयजल संकट, बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
Suneel Pahadi 
हिमगिरि। 600 से अधिक छात्र-छात्राओं की संख्या वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरि में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय में उपलब्ध पानी की गुणवत्ता इतनी खराब बताई जा रही है कि वह पीने योग्य भी नहीं है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों और स्टाफ को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अध्यापकों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे समय में स्कूल प्रशासन को दूर-दराज क्षेत्रों से वाहनों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ता है, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की आवश्यकताएं पूरी की जा सकें।
स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि 600 से अधिक विद्यार्थियों वाले इतने बड़े शिक्षण संस्थान में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में शीघ्र सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए।
#Himgiri #SchoolNews #WaterCrisis #ChambaNews #HimachalPradesh #EducationNews #PahadiNews #Salooni #Students #BreakingNews

600 से अधिक छात्रों वाले सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिमगिरि में पेयजल संकट, बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ Suneel Pahadi हिमगिरि। 600 से अधिक छात्र-छात्राओं की संख्या वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिमगिरि में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। विद्यालय में उपलब्ध पानी की गुणवत्ता इतनी खराब बताई जा रही है कि वह पीने योग्य भी नहीं है, जिससे विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। जानकारी के अनुसार स्कूल में पढ़ने वाले सैकड़ों बच्चों और स्टाफ को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अध्यापकों का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे समय में स्कूल प्रशासन को दूर-दराज क्षेत्रों से वाहनों के माध्यम से पानी मंगवाना पड़ता है, ताकि विद्यार्थियों और कर्मचारियों की आवश्यकताएं पूरी की जा सकें। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने इस समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि 600 से अधिक विद्यार्थियों वाले इतने बड़े शिक्षण संस्थान में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था न होना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूल में शीघ्र सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। #Himgiri #SchoolNews #WaterCrisis #ChambaNews #HimachalPradesh #EducationNews #PahadiNews #Salooni #Students #BreakingNews

Chamba, Chamba | Jun 17, 2026

Chamba, Chamba | Jun 16, 2026

पंचायत चौकीदार एक रीढ़ की हड्डी होती है 👇👇क्या कहना है

पंचायत चौकीदार एक रीढ़ की हड्डी होती है 👇👇क्या कहना है

Chamba, Chamba | Jun 16, 2026

चम्बा : तीसा के हिमगिरि-आयल मार्ग पर खतरे में लोगों की जिंदगियां, जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग
चम्बा जिले के तीसा उपमंडल के अंतर्गत हिमगिरि-आयल मार्ग पर यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार धसियोट के समीप वन निगम के ठेकेदार द्वारा पेड़ कटान एवं चिरान का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान एक पेड़ सड़क की ओर गिर गया, जिससे सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाद में कच्चे डंगे का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम हो जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बन गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस बेहद संकरे और खतरनाक हिस्से से गुजर रही है, जहां जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर जल्द स्थायी और प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वाहन चालकों और यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। साथ ही बड़े वाहनों के संचालन में बाधा आने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Pahadi News 
#PahadiNews #Chamba #Tissa #HimgiriAylRoad #RoadSafety #HimachalPradesh #BreakingNews #Highlight

चम्बा : तीसा के हिमगिरि-आयल मार्ग पर खतरे में लोगों की जिंदगियां, जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग चम्बा जिले के तीसा उपमंडल के अंतर्गत हिमगिरि-आयल मार्ग पर यात्रियों और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा हो गई है। जानकारी के अनुसार धसियोट के समीप वन निगम के ठेकेदार द्वारा पेड़ कटान एवं चिरान का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान एक पेड़ सड़क की ओर गिर गया, जिससे सड़क का डंगा क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाद में कच्चे डंगे का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन सड़क की चौड़ाई कम हो जाने से बड़े वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बन गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस बेहद संकरे और खतरनाक हिस्से से गुजर रही है, जहां जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों और यात्रियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस स्थान पर जल्द स्थायी और प्रभावी सुरक्षा उपाय किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो वाहन चालकों और यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। साथ ही बड़े वाहनों के संचालन में बाधा आने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। Pahadi News #PahadiNews #Chamba #Tissa #HimgiriAylRoad #RoadSafety #HimachalPradesh #BreakingNews #Highlight

Chamba, Chamba | Jun 16, 2026