आज़मगढ़: नेता विरोधी दल विधान परिषद लालबिहारी यादव का नेहरू हाल में सपा की तरफ से किया गया स्वागत समारोह, प्रदेश सरकार पर निशाना
आजमगढ़ में बुधवार को पहुंचे विधान परिषद के नेता विरोधी दल लाल बिहारी यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कई मुद्दे हैं जिन पर सदन में चर्चा होनी चाहिए। लेकिन सरकार नहीं चाहती है कि सदन में चर्चा हो महीने भर अगर सदन चलना है तो 3 दिन में ही समाप्त कर देती है। वर्ष में 90 दिन सदन चलना चाहिए तो 9 दिन भी नहीं चल पाती है।