सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास में घर में ताला बंद करने का आरोप, उच्च अधिकारियों से की गई शिकायत
मऊआइमा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खास निवासिनी सलमा बेगम पत्नी जमील का आरोप है कि पति दो शादी किए हैं । एक को छोड़कर जो कि पहली बीवी के साथ छतरगढ़ में रह रहे हैं । पीड़िता सुल्तानपुर खास में चार कमरा घर आबादी की भूमि मे बनवा रही है । पति पहुंचा और दोनों कमरों में ताला लगा दिया । पीड़िता ने थाने में तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।