हरसूद: रक्षा बंधन पर्व के दूसरे दिन नया हरसूद छनेरा में हर्षोल्लास से मनाया भुजरिया पर्व
Harsud, Khandwa | Aug 29, 2026 रक्षाबंधन पर्व के दूसरे दिन शनिवार को नया हरसूद छनेरा सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में भुजरिया पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। शनिवार शाम 5: बजे से शाम 6 बजे तक भुजरिया विसर्जन का दौर चला। भुजरिया विसर्जन के पश्चात लोगों ने भगवान के चरणों में भुजरिया अर्पित कर एक दूसरे को भुजरिया प्रदान कर गुजरिया पर्व की बधाई दी।