रामनगर: रामनगर तहसील के हेतमापुर में बाढ़ राहत शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया निरीक्षण, भूसा वितरण में मिली अनियमितता
रामनगर तहसील के हेतमापुर के बाढ़ राहत शिविर का प्रभारी मंत्री सुरेश राही के द्वारा निरीक्षण किया गया। बाढ़ राहत शिविर में वितरित किया जा रहा भूसा एक किसान के हाथ में बोरी में था।पूछने पर 8 से 10 किलोग्राम भूसा किसान के द्वारा बताया गया। जबकि इसी किसान के नाम रजिस्टर में 20 किलोग्राम भूसा वितरण होना दिखाया गया जिस पर प्रभारी मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई है