कलेक्टर के निर्देश पर खातीखेड़ा में रोड रेस्टोरेशन कार्य प्रारंभ
=================================
जन समस्या निराकरण शिविर में दिए निर्देशों पर जल निगम ने की त्वरित कार्रवाई
=================================
पेयजल पाइपलाइन बिछाने से क्षतिग्रस्त आंतरिक सड़कों का हो रहा सुधार
==================================
खातीखेड़ा सहित आसपास के तीन गांवों में शुरू हुआ कार्य
==================================
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा गत दिवस भगवानपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम खातीखेड़ा में आयोजित जन समस्या निराकरण शिविर में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जल निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
◾ग्रामीणों की समस्या का समाधान: महाप्रबंधक श्री धीरेंद्र बिजोरिया ने बताया,कि ग्राम में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई आंतरिक सड़कों के सुधार कार्य एवं बचे हुए शेष रोड रेस्टोरेशन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। खाती खेड़ा एवं आसपास के तीनों गांवों में ग्रामीणों की मांग पर यह कार्य हाथ में लिया गया है।
जन समस्या निराकरण शिविर में ग्रामीणों द्वारा पाइपलाइन कार्य से क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या रखी गई थी, जिस पर कलेक्टर द्वारा जल निगम को तत्काल सुधार कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में जल निगम ने बिना विलंब कार्य शुरू कर दिया है।
#Neemuch
Mera Neemuch
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
Public Works Department, Madhya Pradesh
Neemuch, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026