राजनगर: धनतेरस पर हकीमपुरा में ग्रामीणों को मिला स्वामित्व का अधिकार, विधायक की मौजूदगी में रजिस्ट्री प्रक्रिया संपन्न
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में स्वामित्व अधिकार अभिलेख के तहत रजिस्ट्री निष्पादन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनकी संपत्तियों का कानूनी अधिकार उपलब्ध कराना और भविष्य में संपत्ति संबंधी विवादों की संभावनाओं को कम करना है। कार्यक्रम के दौरान धनतेरस के पावन अवसर पर उपस्थित ग्रामवासियों को मिठाई वितरित की