पंचदेवरी: कटेया नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधा, चार पर प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं कर्मियों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सपना कुमारी के आवेदन पर दर्ज हुई है। आवेदन के अनुसार 11 मई को बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या दूर करने हेतु अभियान चलाया ज