रसूलाबाद: तोरना बाजार के सामने दबंगों ने ट्रैक्टर रोककर चालक समेत तीन को पीटा, 13 नामजद व अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
रसूलाबाद क्षेत्र अंतर्गत तोरना बाजार के सामने ट्रैक्टर रोककर चालक समेत तीन लोगों के साथ से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के भीतरगांव निवासी प्रमिल कुमार शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29अक्टूबर की रात उनके चालक सानू पुत्र ज्वाला,धर्मेंद्र पुत्र गिरीश और दीपक पुत्र विनोद ट्रैक्टर से धान बेचकर अपने घर लौट रहे थे