ग्रामीणों की समस्या का मौके पर ही समाधान कर रहे राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया
छतरपुर। राजनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद पटेरिया इन दिनों क्षेत्र के सघन दौरे पर हैं। दौरे के दौरान वे न सिर्फ जनता से रूबरू हो रहे हैं, बल्कि उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण भी कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज विधायक पटेरिया ग्राम पंचायत टिकरी के ग्राम कछयाना पहुंचे। यहाँ ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के दौरान एक बड़ी समस्या सामने आई। ग्रामीणों ने विधायक को अवगत कराया कि उन्हें राशन प्राप्त करने के लिए करीब 8 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
जुलाई माह में गाँव में ही खुलेगी राशन दुकान
इस संवेदनशील विषय को गंभीरता से लेते हुए विधायक अरविंद पटेरिया ने बिना देर किए मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन लगाकर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि आगामी जुलाई माह से ग्रामीणों को उनके गृह ग्राम (कछयाना) में ही राशन उपलब्ध कराने हेतु वैकल्पिक दुकान खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विधायक पटेरिया ने स्पष्ट शब्दों में कहा, "जनहित से जुड़े हर विषय का त्वरित समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं सहज और सुलभ रूप से उपलब्ध हों, इसके लिए हमारी सरकार और हम निरंतर प्रतिबद्ध हैं।"
#छतरपुर #LatestUpdates #MadhyaPradeshNews @topfans CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav VD Sharma Collector Office Chattarpur PRO Jansampark Chattarpur Arvind Pateriya