छतरपुर में अवैध हथियारों का बड़े जखीरा खुलासा करते हुये ,अवैध हथियारो को बेचने वाले बीएसपी नेता सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,कोतवाली पुलिस ने क्रेता-विक्रेता गैंग के 4 बदमाश दबोचे। कार सहित 11 लाख का माल जब्त किया है ,कोतवाली थाना पुलिस को सूचना पर नौगांव रोड पर XUV कार से हरेंद्र परमार और प्रिंस परमार पकड़े गए। आरोपियों की कार से पिस्टल और 9 कारतूस से लोडेड दो मैगजीन मिली, आरोपियों से पूछताछ में बमीठा के विकास सिंह उर्फ खुन्नू का नाम आया। उसके पास से पुलिस ने देशी कट्टा और 15 कारतूस बरामद किया ,आरोपी विकास ने राजनगर के बीएसपी नेता और पूर्व खजुराहो लोकसभा का समाजवादी पाटीँ से चुनाव लड चुके निजामुद्दीन उर्फ गुड्डे खान का नाम बताया। पुलिस ने जब गुड्डे खांन को पकडा तो उसकै पास से 50 कारतूस बरामद हुए। पकडे गये आरोपियों विकास सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास के 6 केस में पहले से आरोपी है। बीएसपी नेता गुड्डे उर्फ निजामुद्दीन पर जुआ-मारपीट और हरेंद्र पर वसूली के केस दर्ज है पुलिस ने चारों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया है
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर