राजपुर: शराब के नशे में युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायालय में पेश किया
Rajpur, Buxar | May 18, 2026 धनसोई थाना पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। गिरफ्तार युवक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पिथनी गांव निवासी जगजीवन राम के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कौआखोच पुल के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में लोगों के बीच हंगामा कर रहा था।