तेन्दा गांव में गुरुवार को झारखंड सरकार की अनुदान योजना के तहत चयनित 30 किसानों के बीच मूंग एवं अरहर (राहड़) दाल के बीज वितरित किए गए। मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मिथुन गागराई ने किसानों को बीज प्रदान करते हुए कहा कि सरकार खेती के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।