कांके: रांची स्थित सिविल कोर्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को लेकर पहुंची पुलिस, ईडी कोर्ट में हुए पेश
Kanke, Ranchi | Feb 1, 2024 पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को आज भारी सुरक्षा के बीच रांची के सिविल कोर्ट स्थित ईडी कोर्ट में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी की ओर से कोर्ट में पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए 14 दिनों के रिमांड का आग्रह किया जा सकता है।