कांके: रांची सहित कई इलाकों में आज सुबह से हो रही बारिश, ओडिशा में उठे चक्रवाती तूफान का देखा जा रहा असर
Kanke, Ranchi | Feb 1, 2024 झारखंड के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रांची सहित कई इलाकों में आज सुबह से बारिश हो रही है। बता दें कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान के कारण ये बदलाव देखा जा रहा है। वहीं आसमान में बादल छाए होने की वजह से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में कमी आई है।