कांके: रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी, जमीन घोटाले के मामले में ईडी की हिरासत में हैं हेमंत सोरेन
Kanke, Ranchi | Feb 1, 2024 रांची के हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने अपने पति हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बता दें कि बीती देर शाम हेमंत सोरेन से जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने लंबी पूछताछ करने के बाद उन्हें हिरासत में लिया था। गौरतलब है कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन कल देर रात भी अपने बड़े बेटे के साथ ईडी ऑफिस आई थी।