दतिया नगर: किला चौक पर सघन वाहन चेकिंग, बिना हेलमेट चालकों पर कार्रवाई, एसडीओपी ने सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जागरूक
दतिया जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बुधवार को किला चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में की गई। अभियान का नेतृत्व एसडीओपी आकांक्षा जैन ने किया। कोतवाली पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों की सघन जांच करते हुए कार्रवाई की।