लखीसराय: लंबित मानदेय भुगतान व सेवा समायोजन की मांग को लेकर सीआरपी कर्मियों ने डीएम को सौंपा आवेदन।
नगर परिषद लखीसराय में DAY-NULM योजना के तहत कार्य कर चुके कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन (सीआरपी) कर्मियों ने अपने लंबित मानदेय के भुगतान एवं सेवा समायोजन की मांग को लेकर जिलाधिकारी को आवेदन मंगलवार के पूर्वाह्न 11:45 पर सौंपा। आवेदन में कर्मियों ने बताया कि वे स्वयं सहायता समूह को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का कार्य करते रहे हैं।