व्यवहार न्यायालय,कोडरमा में दिया गया ई-कोर्ट सर्विस का प्रशिक्षण:-
व्यवहार न्यायालय कोडरमा में अधिवक्ता व अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें कई युवा व अनुभवी अधिवक्ता शामिल रहे। अधिवक्तायों और अधिवक्ता क्लर्क को ई-कोर्ट फाइलिंग,केस सर्च और उससे जुड़े संबंधित विषयों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी जिससे आने वाले समय में कैसे अधिवक्ता और अधिवक्ता क्लर्क ई-कोर्ट सर्विस का लाभ लेकर ई-फाइलिंग से संबंधित कई कानूनी प्रक्रियाओं को आसानी से हल कर सकते हैं एवम निरंतर होने वाले परेशानियों से अपने आप को बचा कर कम समय एवम कम खर्च में सुलभ तरीके से न्यायिक प्रक्रिया में भाग लेकर मुवक्किल को लाभ पहुचा सकते हैं।
ई -सर्विस ट्रेनिंग प्रोग्राम का विधिवत उद्घाटन कोडरमा न्यायमण्डल के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश श्री रामाकांत मिश्रा ने किया वहीं कार्यक्रम में न्यायाधीश प्रभारी विकाश कुमार भगत उपस्थित रहे एवम प्रशिक्षण प्राप्त करने आये अधिवक्ता व अधिवक्ता क्लर्क को स्टेशनरी किट देकर सम्मानित किया व प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ई-कोर्ट सर्विस से जुड़े विषयों का प्रशिक्षण देने का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं को आधुनिक उपकरणों के साथ जोड़कर न्यायिक प्रक्रिया को सुलभ बनाना व आने वाले समय में होने वाले तकीनीक जुड़े बदलाव के साथ अधिवक्ता एवम अधिवक्ता क्लर्क को अपडेट करना है ।
ई-कोर्ट सर्विस प्रशिक्षण अनुभवी प्रशिक्षक अधिवक्ता जय गोपाल शर्मा,रविशंकर बनर्जी के द्वारा दिया गया जिसमें अधिवक्ता शिशिर सिंह,चंद्रशेखर, ज्ञान रंजन,राजकुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रसाद,प्रभाकर मिश्रा,सुजीत कुमार,आंनद कुमार,गौतम कर्ण,प्रेम मिश्रा, नीरज कुमार,कुलदीप कुमार,शिप्रा दुबे,यास्मिन प्रवीण सहित कई अधिवक्ता व अधिवक्ता क्लर्क उपस्थित रहे एवम ई-कोर्ट सर्विस से संबंधित विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
Koderma, Kodarma | Jul 7, 2026