इकौना: मोहनीपुर तिराहे के पास बाइक सवार 3 लोगों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर हुई मौत व दो लोग हुए घायल
मोहनीपुर तिराहे के पास बाइक सवार तीन लोगों को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसके चलते बाइक पर सवार एक ब्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दो लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए इकौना अस्पताल पहुंचाया गया। दरअसल बहराइच के टेर्रे बालापुर से एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग इकौना आ रहे थे तभी मोहनीपुर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।