इकौना: तेंदुआ पंडित में गांव के बाहर घूर गड्ढे मे लगी आग, पुलिस व दमकल ने लोगों की मदद से बुझाई आग गांव के लोग सुरक्षित
नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती के तेंदुआ पंडित गांव के बाहर अचानक से घूर गड्ढे में आग लग गई। वहीं जब तक लोग कुछ समझ पाते आग धीरे-धीरे बढ़ गई, तत्काल सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद दमकल और पुलिस टीम ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से घंटे भर मेहनत कर आग को बुझा लिया। वहीं समय से आग बुझाकर गांव के लोग और गांव को सुरक्षित किया गया।