इकौना: वंशगोपाल पुरवा में शौचालय में फंदे से लटक गया मंदबुद्धि किशोर, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
वंशगोपाल पुरवा में बीते शनिवार एक मंदबुद्धि किशोर ने शौचालय में पहुंचकर फंदे से लटक गया। वहीं परिजनों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिए भिनगा भेज दिया है, साथ ही पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।