इकौना: डीएम ने तहसील इकौना में विभिन्न न्यायालय के लंबित वादों व जनसुनवाई पत्रावलियों का निरीक्षण कर लिया जायजा
तहसील इकौना मे विभिन्न न्यायालय के लंबित वादों एवं जनसुनवाई पत्रावलियों का डीएम ने निरीक्षण कर जायजा लिया।वहीं उपजिलाधिकारी को न्यायालय पर लम्बित वादों का निराकरण करने का निर्देश दिया। साथ ही फरियादियों की समस्याओं को सूचीबद्ध किया जाए और उनका निराकरण भी समय सीमा के अन्दर करने के लिए निर्देशित किया, ताकि बार-बार तहसील मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।