इकौना: वाराणसी में 5 मई को आयोजित UP स्टेट थाई चैंपियनशिप में इकौना के छात्र आशुतोष उर्फ सत्यम त्रिपाठी ने जीता गोल्ड मेडल
वाराणसी में उत्तर प्रदेश स्टेट थाई चैंपियनशिप में 5 मई को इकौना के छात्र ने गोल्ड मेडल जीत कर श्रावस्ती का नाम रोशन किया है। दरअसल इकौना के चौक मोहल्ला के निवासी आशुतोष उर्फ सत्यम त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश स्टेट थाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है। वहीं आगामी दिनों में केरल में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी वह प्रतिभाग करेंगे।