इकौना: थाना सोनवा गेट के सामने SST टीम व पुलिस ने चेकिंग के दौरान पिकअप चालक से 02,34,000 रूपये किया बरामद नही मिला दस्तावेज
लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक थाना सोनवा व SST टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन मे बैठे चालक से नकदी 2,34,000 रूपये बरामद किया है। वही एक युवक गिलौला श्रावस्ती जबकि दूसरा बिहार राज्य का निवासी है। वहीं चालक रूपयों का कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका, फिलहाल पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।