रायपुर में चाकूबाजी, हत्या के प्रयास के मामले में तीन सगे भाई गिरफ्तार
रायपुर। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के कुशालपुर में पुराने विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी अश्वनी तिवारी, लखन तिवारी और प्रकाश तिवारी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने गिट्टी खदान के पास युवक के साथ मारपीट कर चाकू से चोट पहुंचाई थी। मामले में एक स्टील का चाकू जब्त किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है।
#RaipurPolice #RaipurCrime #KnifeAttack #ChhattisgarhNews #PuraniBastiPolice
Raipur, Raipur | Oct 31, 2026