केशकाल: कांग्रेस ने पर्यवेक्षकों की सूची जारी की, महंगू मरकाम को केशकाल और सगीर कुरैशी को फरसगांव नगर पंचायत की जिम्मेदारी मिली
आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।मंगलवार को पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने आदेश जारी करते हुए प्रदेश के114 नगर पंचायतों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।इसी तारतम्य में केशकाल नगर पंचायत में पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी महंगुराम मरकाम को दी गई है।वहीं सगीर अहमद कुरैशी को फरसगांव नगर पंचायत का पर्यवेक्षक बनाया गया है