केशकाल: कोंडागांव में सीएम कार्यक्रम से पहले युकां जिलाध्यक्ष पीताम्बर नाग को केशकाल पुलिस ने किया नजरबंद
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर नाग को केशकाल पुलिस ने नजरबंद करके रखा गया था। सोमवार को कोंडागांव जिले के दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे। और अनेकों विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम कार्यक्रम में युवा कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका पर पुलिस ने नजरबंद किया गया था। मुख्यमंत्री के जाने के बाद शाम करीब 5.30 बजे उन्हें छोड़ गया।