केशकाल: इरागांव में धान के अवैध परिवहन पर की गई कार्रवाई, 224 क्विंटल के 561 बोरे धान ज़ब्त
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाए गए हैं, जिसमें पुलिस, वन और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वाहनों की सघन जांच के दौरान शुक्रवार को इरागांव में एक ट्रक में लगभग 224.40 क्विंटल के 561 बोरी धान अवैध परिवहन के दौरान पकड़कर धान को ट्रक सहित ज़ब्त किया है ।