केशकाल: केशकाल विश्रामपुरी सड़क मार्ग की जर्जर हालत को लेकर युवा कांग्रेस सोमवार को गौरगांव में करेगी धरना प्रदर्शन और चक्काजाम
कोंडागांव जिले के केशकाल और विश्रामपुरी मार्ग की जर्जर हालत को लेकर भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस द्वारा ग्राम गौरगांव पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह 9 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन पर सांकेतिक चक्काजाम किया जाएगा। जिसके लिए शनिवार को युवा कांग्रेस द्वारा केशकाल तहसीलदार को ज्ञापन भी सौंपा गया है।