केशकाल: केशकाल के ITI में फरसगांव आदर्श स्कूल के बच्चों ने किया व्यावसायिक भ्रमण
शासकीय आदर्श स्कूल फरसगांव के बच्चों को गुरुवार को 1 बजे व्यावसायिक कोर्स ऑटोमोबाइल ट्रेड के कक्षा 9 वीं से 12वीं तक के 107 छात्रों को केशकाल ITI में औद्योगिक भ्रमण करवाया गया। इस भ्रमण के दौरान,छात्रों ने वहां के विभिन्न ट्रेडों को डीजल मैकेनिक ट्रेड,फिल्टर ट्रेड,वेल्डर ट्रेड,इलेक्ट्रीशियन ट्रेड प्रत्येक ट्रेड के ट्रेनर ने छात्रों को संपूर्ण जानकारी दी गई।