केशकाल: केशकाल में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम आयोजित, 500 लोगों ने दीक्षा ली
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा रविवार को आयोजित त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।इस कार्यक्रम में बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के सदस्यों को त्रिशूल दीक्षा दी गई। कार्यक्रम के पश्चात् एक भव्य पद संचलन का आयोजन किया,जिसमें हजारों कार्यकर्ता जय श्री राम के जोशीले नारों के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए भ्रमण किए।