पाली: ग्राम कलौथरा में जिम्मेदारों की संरक्षण में खुलेआम चल रहा जुए का कारोबार, प्रतिदिन लाखों रुपये की हार-जीत की बाजी लग रही
Pali, Lalitpur | Jun 18, 2026 थाना नाराहट क्षेत्र के ग्राम कलौथरा स्थित सजनाम बांध की तलहटी में संबंधित जिम्मेदारों की संरक्षण में खुलेआम जुए के फड़ संचालित हो रहे हैं। जहां पर प्रतिदिन जुआरियों द्वारा लाखों रुपए की हार जीत की बाजी लगाई जा रही है। इसके संबंध में कई बार शिकायत होने के बावजूद भी खुलेआम जुए के फड़ संचालित होना जिम्मेदारों की कार्यशैली को संदिग्ध बना रहे है।