खंडवा नगर: डीएसपी पदोन्नति के बाद पुलिस विभाग में खाली होंगे थाने, नई पोस्टिंग सूची तैयार
खंडवा. जिले के पुलिस विभाग में जल्द ही चार थाना प्रभारियों के तबादले और नई पदस्थापना की सूची जारी हो सकती है। पुलिस विभाग में चल रही प्रशासनिक कवायद के तहत पंधाना, महिला थाना, पदमनगर और मूंदी थाने में नए प्रभारियों की नियुक्ति की तैयारी अंतिम चरण में है। माना जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन प्रदर्शन, कार्यशैली और कानून-व्यवस्था संभालने की क्षमता के आधार