शाहबाद: नगरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते महिला को पीटा गया, अस्पताल में भर्ती
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के नगरा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते दबंगों ने एक महिला को पीट कर घायल कर दिया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। नगर निवासी सरिता पत्नी सरवन के अनुसार गांव के राजपाल उर्फ साधु, मीरा और आरती ने विवाद के चलते सरिता को गाली गलौज करना प्रारंभ कर दिया।