शाहबाद: भुड़िया में स्कूल संचालक पर 100 साल पुरानी मजारें तोड़ने का आरोप, मामला दर्ज
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में पाली शाहबाद मार्ग पर कब्रिस्तान से 100 साल पुरानी तीन मजारें रात्रि में जेसीबी मशीन से तोड़कर मलवा गायब कर दिया गया। एक स्कूल संचालक सहित दो पर मजारें तोड़कर मलवा गायब करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।