नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज होम वोटिंग प्रक्रिया का दूसरा चरण रहा
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2024 नागौर के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर आज मंगलवार को होम वोटिंग प्रक्रिया का दूसरा चरण सम्पन्न हुआ। इस दौरान खींवसर विधानसभा उपचुनाव में चार चरणों में होम वोटिंग की प्रक्रिया सम्पन्न होगी। इस दौरान चार चरणों में कुल 407 मतदाताओं का घर घर जाकर मतदान दलों द्वारा बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं का मतदान करवाया जायेगा।