नागौर: गोगलाव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे में एक व्यक्ति की हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2024 नागौर के गोगलाव के निकट मंगलवार को अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सदर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।