नागौर: जिला मुख्यालय पर गोगेलाव के पास बाइक चालक के ऊपर से निकला ट्रक, हुई मौत
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2024 जिला मुख्यालय पर गोगेलाव के पास बाइक चालक के ऊपर से निकला ट्रक, मौत। जानकारी अनुसार गोेगेलाव के पास मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे एक बुजुर्ग के ऊपर से ट्रक निकल गया। कुचलने के कारण बुजुर्ग गोगेलाव निवासी सांवताराम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई तथा पुलिस को सूचना दी। वहीं ट्रक चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया।