नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन और बीएसएफ ने ग्रामीण इलाकों में निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2024 नागौर जिले के खींवसर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने खींवसर के ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को 13 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवानों के साथ बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।