नागौर: नागौर के भाजपा नेता संजीव डांगावास ने भाजपा और जिला परिषद सदस्य के पद से दिया त्यागपत्र, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
Nagaur, Nagaur | Nov 5, 2024 नागौर जिले के भारतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व सांसद व पूर्व गृह राज्यमंत्री रहे स्व भंवरसिंह डांगावास के पुत्र ने आज मंगलवार को भाजपा की सदस्यता व जिला परिषद सदस्य के पद से अपना त्याग पत्र दे दिया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी की वह और उनका परिवार पिछले लंबे समय से भाजपा से जुड़े हैं । लेकिन अब भाजपा में उनका सम्मान नहीं रहा।