हरिद्वार: जगजीतपुर में फिर पहुंचा जंगली हाथी, वन विभाग रहा नदारद, वीडियो वायरल
जगजीतपुर में शनिवार देर रात अचानक जंगली हाथी के पहुंचने से हड़कंप मच गया। इस दौरान वन विभाग नदारद रहा। गनीमत रही की जंगली हाथी बिना किसी को नुकसान पहुंचा वापस जंगलों में लौट गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों के शोर मचाने के बाद जंगली हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया।