तिलहर: नबियापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों ने रटा पुल पर शव रखकर किया जाम
शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के नबियापुर गांव में 25 वर्षीय उमेश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को परिजनों ने उमेश का शव रटा पुल पर रखकर सड़क जाम कर दी। परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।