खेकड़ा: लहचौड़ा गणेश मंदिर परिसर में 19 दिन से लापता 2 दोस्तों के शव मिले, आरोपी महंत फरार, 2 शिष्य हिरासत में
Khekada, Bagpat | Aug 13, 2026 सिंगोली तगा गांव से 25 जुलाई से लापता 2 दोस्तों के शव बुधवार देर रात लहचौड़ा स्थित गणेश मंदिर परिसर में गड़े मिले। पुलिस ने रात करीब 3 बजे मंदिर परिसर में खुदाई कर दोनों शव बरामद किए। मृतकों की पहचान सिंगोली तगा निवासी इसरार और दिव्यांग अंकित के रूप में हुई है। दोनों 25 जुलाई को बाइक से घूमने निकले थे, लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटे थे। पुलिस को मुखबिर से मिली