घुटने के इलाज के लिए कल दिल्ली रवाना होंगे तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाई लामा, स्वस्थ होने के बाद जाएंगे लद्दाख ।
सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में आवश्यक चिकित्सा प्रक्रिया और जांच पूरी होने के बाद डॉक्टर उन्हें कुछ दिन पूरी तरह आराम करने की सलाह दे सकते हैं । दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ (रिकवरी) की अवधि पूरी होने के तुरंत बाद वे सीधे लद्दाख के लिए उड़ान भरेंगे । वहीं जुलाई के अंत तक दलाई लामा का लद्दाख का दौरा प्रस्तावित है, जहां के स्थानीय बौद्ध समुदायों और नागरिकों ने उनके स्वागत की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं । वे हर साल गर्मियों में लद्दाख प्रवास पर जाते हैं, जहां का शांत मौसम उनके स्वास्थ्य के अनुकूल रहता है । लेह और आसपास के क्षेत्रों में वे धार्मिक सभाओं को संबोधित करेंगे और मठों में विशेष प्रार्थना भी करेंगे । दुनिया भर में मौजूद उनके करोड़ों अनुयायी उनके जल्द और पूर्ण रूप से स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं ।
#himachalpradesh #followers #highlights
#DalaiLama #Dharamshala #Delhi #Ladakh #HealthUpdate #SpiritualLeader #PrayersForGoodHealth #meclodganj #tibet #tibetan