#Bahraich:- थाना रामगांव क्षेत्रांतर्गत नानपारा हाइवे रोड पर सड़क दुर्घटना में 03 लोगों की मृत्यु के संबंध में,,,,
आज दिनांक 16.11.2026 को समय करीब 12:00 बजे थाना रामगांव क्षेत्रान्तर्गत नानपारा हाईवे रोड पर मोटरसाइकिल एवं सामने से आ रहे ट्रैक्टर के बीच सड़क दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Mahasi, Bahraich | Nov 16, 2026